Breaking News

जीवन अनमोल हैं -शिक्षाप्रद हिंदी कहानी

 सभी प्राणियों का जीवन अनमोल हैं |


Jeevan anmol hai hindi kahani

    बहुत समय पहले अवंतिका नामक  नगर की  प्रजा पक्षियों से बहुत परेशान  थी क्यूंकि उनकी फसल जब पनपने को होती | पक्षी उसे खा जाया करते थे | फसल बचाने के लिए उन्होंने सोचा कि कोई ऐसी युक्ति निकाली जानी चाहिये जिससे यह व्यर्थ का कार्य भार कम हो | 

     इस हेतु नगर की प्रजा राजा के पास गयी | यह सुन राजा को बहुत क्रोध आया | समस्या की गंभीरता को समझते हुए राजा ने सैनिको को आदेश दिया कि नगर के सारे पक्षियों को मार दिया जायें | सैनिकों ने आदेश का पालन किया और नगर के सभी पक्षियों को मार दिया |

     नगर की सारी प्रजा खुश हो गई और खेती की नयी तैयारी में जुट गई | बहुत अरमानों के साथ बीज बोये गये और पक्षियों का डर ना होने के कारण किसी को रखवाली  नहीं करनी पड़ी लेकिन जब फसल काटने का समय  आया तो अगले वर्ष अनाज बोने तक के लिए भी अनाज नहीं मिला |

       यह देख  नगर की प्रजा अचरज में थी | नगरवासी फिर से राजा के पास पहुँचे | तब राजा ने समस्या का पता लगवाया | जिसके बाद सभी को ज्ञात हुआ कि मिट्टी में जो कीड़े थे | उसने सभी बीजों को खा लिया | पहले पक्षी उन कीड़ों को खा लेते थे जिससे फसल की रक्षा होती थी | पक्षी ना होने के कारण नागरिकों के भूखे मरने की नौबत आ गई थी | यह जानकर सभी नगर वासियों एवं राजा को अपनी भूल का अहसास हुआ | समस्या के समाधान के लिये सभी नगर वासियों ने पक्षी पाले | साथ ही पास के नगर से पक्षी लाये गये | तब कही जाकर कुछ वर्षों के बाद नगर की व्यवस्था में सुधार आया |

      इससे सभी को ज्ञान मिला कि पृथ्वी में सभी  प्राणियों का विशेष महत्त्व हैं | सभी जीवन के लिए एक दुसरे पर निर्भर करते हैं | पृथ्वी में  किसी भी प्राणी का जन्म व्यर्थ नहीं हैं इसलिए सभी का सम्मान करना चाहिये | संतुलन बनाये रखने के लिए सभी को एक दूसरे का सहयोग कर जीवन यापन करना चाहिये | यह सृष्टि का चक्र हैं जिसे किसी को भी तोड़ना नहीं चाहिये | अगर ऐसा करते हैं तो सभी को बहुत बड़ी विपदा का सामना करना पड़ता हैं | जिस प्रकार सारी प्रजा को करना पड़ा |

कहानी से सीख :- सभी प्राणियों का जीवन अनमोल प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में सभी जीवो का अपना-अपना महत्व है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Do not publish spam comments